☜ Click Here to Star Rating


.

मैंने तो सुहागरात के भी फोटो खींचे है। यह विश्वास बनाए रखना ही फोटोग्राफर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यह कहना है राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक और जालोर से बीजेपी विधायक जोगेश्वर गर्ग का। गर्ग का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है।

बयान को लेकर गर्ग ने कहा— फोटोग्राफर पर विश्वास को लेकर मैने यह बात कही थी। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर जालोर में हुए जिला स्तरीय फोटोग्राफर सम्मान समारोह में 19 अगस्त को गर्ग ने कार्यक्रम के मंच से यह बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जो आदमी आपको हायर करके लेकर गया है, वो कितना भरोसा करता है ये सोचिए। उन्होंने फोटोग्राफरों को संबोधित करते हुए फोटोग्राफी पर बात की थी।

गर्ग बोले- फोटोग्राफर का काम सिर्फ तस्वीर खींचना नहीं, बल्कि उस भरोसे को कायम रखना भी होता है जो लोग उन पर करते है।

गर्ग बोले- फोटोग्राफर का काम सिर्फ तस्वीर खींचना नहीं, बल्कि उस भरोसे को कायम रखना भी होता है जो लोग उन पर करते है।

मुख्य सचेतक बोले- भरोसे को कायम रखना भी फोटोग्राफर का काम जालोर के आहोर रोड पर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि फोटोग्राफी का सबसे बड़ा आधार विश्वास होता है। फोटोग्राफर का काम सिर्फ तस्वीर खींचना नहीं, बल्कि उस भरोसे को कायम रखना भी होता है जो लोग उन पर करते है। इसी बात को समझाने के लिए उन्होंने कहा, “मैंने तो सुहागरात के भी फोटो खींचे हैं। यह विश्वास बनाए रखना ही फोटोग्राफर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”

लोग आपसे निजी क्षण भी रिकॉर्ड करवाते हैं- गर्ग गर्ग ने कहा कि फोटोग्राफर पर लोग इतना भरोसा करते हैं कि आपके सामने निजी क्षण भी रिकॉर्ड करवाते है। कई बार विश्वासघात भी हुआ। लेकिन वो लांछन आप पर नहीं लगे, ये चिंता आपको करनी चाहिए। इतनी विश्वसनीयता होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आज फोटोग्राफर समाज में “फालतू की चीज” माने जाने लगे है। पहले उनकी अहमियत अलग होती थी, लेकिन अब लोग सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही फोटोग्राफर को याद करते है। फोटो खिंचवाने के बाद कोई मनुहार नहीं होती, न ही उनके काम की कद्र वैसी रह गई है, जैसी पहले हुआ करती थी।

मुख्य सचेतक और जालोर से बीजेपी विधायक जोगेश्वर गर्ग ने जालोर में जिला स्तरीय फोटोग्राफर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी।

मुख्य सचेतक और जालोर से बीजेपी विधायक जोगेश्वर गर्ग ने जालोर में जिला स्तरीय फोटोग्राफर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी।

गर्ग का बयान हो रहा शेयर विधायक गर्ग का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। खासतौर पर “सुहागरात के फोटो खींचने” वाली बात को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे हंसी-मजाक के रूप में देख रहे हैं, तो कुछ इसे अजीब बयान बता रहे है। इस बयान के वीडियो को वायरल कर ​कुछ लोग उनका मजाक भी बना रहे है।

विधायक बोले- फोटोग्राफर पर विश्वास को लेकर कहा था इधर अपने बयान को लेकर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा- अगर कोई व्यक्ति किसी फोटोग्राफर को उसकी फोटोग्राफी के लिए बुलाता है। उस पर विश्वास करके ऐसे कई फोटो खिंचवाता है, अगर वह फोटो लीक हो जाता है तो फोटोग्राफर से विश्वास उठ जाता, जिसे बनाए रखना बहुत जरूरी है। जिसकी बात को लेकर मैंने यह बोला था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading