☜ Click Here to Star Rating


शव बाहर निकालते हुए सिविल डिफेंस टीम।

सीकर के सदर थाना इलाके में गोठड़ा तगेलान गांव में काम करते एक मजदूर 25 फीट गहरे फार्म पॉन्ड में गिर गया। सूचना मिलने के बाद सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला।

.

पॉन्ड में गहराई में काफी ज्यादा कीचड़ था,ऐसे में शव को निकालने में काफी समय लगा।

पॉन्ड में गहराई में काफी ज्यादा कीचड़ था,ऐसे में शव को निकालने में काफी समय लगा।

सीकर की सिविल डिफेंस टीम के मुताबिक गांव का रहने वाला मुकेश कुमार (30) पुत्र ओंकारमल निवासी गोठड़ा तगेलान मजदूरी का काम करता है। वह गांव में ही एक खेत में काम करने गया था। जहां पैर फिसलने से वह फार्म पॉन्ड में गिर गया।

सिविल डिफेंस टीम ने बताया कि फार्म पॉन्ड 100×100 साइज का है। जो करीब 25 फीट गहरा था। इसमें आज 17 फीट तक पानी है। इसमें नीचे की तरफ काफी ज्यादा कीचड़ था। ऐसे में मजदूर को निकालने में काफी समय लगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading