रामवीर का शव झाड़ियों में पड़ा मिला कल बेटे को फोन कर कहा था मेरा झगड़ा हो गया है।
भरतपुर में एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला है। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए आरोप लगाया है कि जमीन विवाद में हत्या की गई है।
मामला जिले के सेवर थाना इलाके का है। 9 सितंबर मृतक रामवीर (50) अपने रिश्तेदार के यहां जाने को कहकर निकला था। बुधवार को बेटे को कॉल कर कहा था कि उनका झगड़ा हो गया है। इसके बाद से फोन बंद था।

रामवीर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचे परिजन।
कल पिता ने फोन कर कहा था झगड़ा हो गया है बेटी रेनू ने बताया कि उसके पिता निवासी कठिन खुर्द थाना लखनपुर 9 सितंबर को घर से अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकले थे। रिश्तेदार के यहां से उन्हें ट्रैक्टर के औजार लाने थे।
इसके बाद पिता का मेरे भाई मनु के पास फोन आया। उन्होंने मनु को बताया कि मेरा झगड़ा हो गया है। जब तक मनु कुछ और पूछता तब तक मेरे पिता का फोन कट गया। जब दोबारा उन्हें दोबारा कॉल किया तो फोन बंद आने लगा।
बांसी गांव के पास झाड़ियों में मिला था शव
रामवीर के बेटे और बेटियों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन, उनका कुछ पता नहीं लगा। कल शाम रामवीर के बच्चों के पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि रामवीर का शव बांसी के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ है। इसके बाद रामवीर के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने कल ही रामवीर के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। गुरुवार को रामवीर के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।
जमीन विवाद को लेकर मिलती थी धमकियां रामवीर की बेटी रेनू ने बताया कि मेरे पिता का बांसी गांव के रहने वाले गंभीर और रणवीर से जमीन का विवाद चल रहा था। जमीन को लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा है। मेरे पिता को गंभीर और रणवीर धमकियां देते रहते थे। इसलिए हमें शक है कि मेरे पिता को रणवीर और गंभीर ने मारा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments