![]()
फर्नीचर व्यापारी की ओर से इसको लेकर माता का थान थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
जोधपुर के माता का थान थाने में एक व्यक्ति ने ब्लैकमेलिंग करने के आरोपों को लेकर कोर्ट के जरिए मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि एक महिला ने फर्नीचर का काम करने वाले व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद जबरदस्ती संबंध बनवाए। बाद में महिला और उसके पति न
थाने में दर्ज रिपोर्ट में फर्नीचर का काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि पिछले साल उसकी जान पहचान लैंडिंग टैक्सी चलाने वाले व्यक्ति से हुई। टैक्सी चालक ने खुद को गरीब बताया इसलिए उसने उसको फर्नीचर का काम देना शुरू कर दिया इसी के चलते उससे उसने जान पहचान हो गई। उसने उसके यहां से एक पलंग बनवाया था जिसे पहुंचाने के लिए वह टैक्सी चालक के घर पहुंचा था यहां पर टैक्स चालक की पत्नी से उसकी जान पहचान हो गई।
इसी जान पहचान का फायदा उठाकर टैक्सी चालक की पत्नी ने उसे जरूरी काम के नाम पर घर पर बुलाया। यहां पर वह अकेले में उससे मिली और कहा कि वह गरीब है और सिलाई का काम करना चाहती है। इस पर उसने 30000 रुपए दिए।
इस तरह से आरोपी टैक्सी चालक की पत्नी से उसकी बातें होने लगी और वह भावनात्मक रूप से बात कर उससे दोस्ती करने का दबाव बनाने लगी। उसने उसके घर पर एक पलंग भी भेजा। कई बार इसके चलते वो उसके घर पर भी गया। 5 जून को एक बार फिर से टैक्सी चालक की पत्नी ने फोन किया और बताया कि आप पलंग के उधर रुपए लेने आ जाओ जब वह घर पर गया तो उसने उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया और उसे डराया और उसे जबरदस्ती संबंध बनवा लिए।
सोची समझी साजिश के तहत एक दिन ईद के मौके पर उसे फिर अपने घर पर बुलाया और यहां पर उसने कमरे में ले जाकर लाइट बंद कर दी। इतनी ही देर में टैक्स चालक पति वहां आ गया। बाद में पति-पत्नी दोनों ने मिलकर उस पैसों की डिमांड की पैसे नहीं देने पर रेप का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी विधि इस पर पीड़ित डर गया और उसने पैसे देने का आश्वासन दिया। बाद में उसने कोर्ट के जरिए मामला दर्ज करवाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments