![]()
जयपुर में स्कॉर्पियो गाड़ी से बैग चोरी का मामला सामने आया है। खरीदारी करने मार्केट आने पर पत्थर मारकर बदमाशों ने विंडो मिरर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। माणक चौक थाने में पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज
पुलिस ने बताया- करणी विहार के रजनी विहार निवासी हेमराज गहनोलिया ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे वह खरीदारी करने स्कॉर्पियो गाड़ी से मार्केट आए थे। चौड़ा रास्ता में रोड किनारे स्कॉर्पियो को खड़ी कर वह खरीदारी करने चले गए। स्कॉर्पियो में रखे बैग को चोरी के लिए बदमाशों ने पत्थर मारकर विंडो मिरर को तोड़ डाला।
शीशा तोड़कर पिछली सीट पर रखे बैग को चोरी कर लिया। करीब 20 मिनट बाद वापस लौटने पर बैग चोरी का पता चला। माणक चौक थाना पुलिस चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया- चोरी गए बैग में दो मोबाइल, चेकबुक, करीब 15 हजार रुपए, डॉक्यूमेंट व अन्य सामान रखा था। पुलिस शिकायत दर्ज कर चोरों में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments