घर की छत पर खेलते समय सात वर्षीय बच्चे का हाथ और पेट हाई वॉल्ट लाइन की चपेट में आकर झुलस गया।
चूरू शहर की बादशाह कॉलोनी वार्ड चार में घर की छत पर खेलते समय सात वर्षीय बच्चे का हाथ और पेट हाई वॉल्ट लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और लाठी से मारकर लाइन से अलग किया। झुलसी हालत में परिजन ब

घर की छत की दीवार के पास से 11 हजार हाई वॉल्ट की लाइन गुजर रही है।
अस्पताल में बच्चे के परिजन वार्ड 4 बादशाह कॉलोनी निवासी इब्राहीम खान ने बताया कि उसके भाई का पोता अदनान (07) शुक्रवार शाम घर की छत पर खेल रहा था। घर की छत की दीवार के पास से 11 हजार हाई वॉल्ट की लाइन गुजर रही है। हाई वॉल्ट लाइन का करंट काफी बार हवा में फैला रहता है। अदनान खेलते-खेलते दीवार के पास गया। तभी उसको हाई वॉल्ट लाइन के करंट का झटका लगा। जिससे बच्चे के पैर और पेट झुलस गया। अदनान के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर छत पर पहुंचे। जिसने लाठी से बच्चे को अलग किया। निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया।
अस्पताल में बच्चे के दादा ने बताया कि घर की छत के पास से हाई वॉल्ट लाइन गुजर रही है। जिसके बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों को काफी बार अवगत करवा दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक साल पहले इब्राहीम (45) को भी करंट का झटका लगा था। जिससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए थे। कुछ समय पहले एक युवक की हाई वॉल्ट लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। इतना कुछ होने के बाद भी बिजली विभाग उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाई वॉल्ट लाइन के तार को छत से दूर किया जाए। जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हो।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments