![]()
सुहावने मौसम में दोस्तों के साथ कुंड में नहाने आए युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ सीकर के नागकुंड में आया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
घटना सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में नागकुंड की है। हेड कांस्टेबल रघुवीर के मुताबिक घटना नागकुंड में आज दोपहर की है। लोसल थाना क्षेत्र के मंगरासी गांव का रहने वाला नरेश(22) पुत्र केशाराम अपने चार दोस्तों के साथ शाकंभरी की पहाड़ियों में घूमने के लिए आया था।
यह लोग नहाने के लिए कुंड में गए। इसी दौरान गहराई की तरफ चले जाने से नरेश की डूबने से मौत हो गई। ऐसे में तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
बता दें कि सीकर में लगातार हो रही बारिश के चलते नागकुंड में झरने चल रहे हैं। पास में ही शाकंभरी की पहाड़िया भी है। ऐसे में यह कुंड पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां तीन-चार पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। जो पानी में नहाने वाले लोगों को गहराई की तरफ जाने से रोकते हैं। इसके बावजूद भी लोग गहराई की तरफ नहाने के लिए जाते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments