![]()
प्रदेश में अब सेक्स सोर्टेड सीमन बैंक के जरिए बछड़ियों के जन्म की संभावना 90 फीसदी तक बढ़ाई जा सकेगी। यही नहीं, इसके जरिए अच्छी नस्ल की गाय तैयार होंगी और दूध की मात्रा भी बढ़ेगी। प्रदेश में पहली बार इसकी शुरुआत बस्सी में सोमवार को होगी। राजस्थान को-ऑप
बजट घोषणा के महज 5 से 6 माह में ही इसका प्लांट तैयार कर शुरुआत की जा रही है। आमतौर पर नर पशुओं की संख्या को इससे नियंत्रित किया जा सकेगा। नंदी घर की कमी से सड़कों पर घूमते पशुओं की संख्या पर भी धीरे-धीरे लगाम लगेगी। बस्सी के फ्रोजन सीमन बैंक में ही मॉडर्न लैब स्थापित की गई है, जिसमें एनडीडीबी की ओर से अमेरिका से लाई गई दो मशीनें लगाई गई हैं। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत सोमवार को लैब का उद्घाटन करेंगे।
प्रदेश का पहला प्लांट वर्तमान में यहां 123 सांडों से कन्वेंशनल सीमन डोज तैयार होते हैं। अब इसमें नई तकनीक की मशीनें लाकर सेक्स सोर्टेड सीमन डोज तैयार होंगे। इस तरह का इस तरह का प्लांट गुजरात के आणंद में है। प्रदेश का यह पहला है।
दूध उत्पादन में होगी वृद्धि आरसीडीएफ एमडी श्रुति भारद्वाज ने बताया कि बजट घोषणा के बाद जल्द प्लांट तैयार कर इसकी शुरुआत करना चुनौती था। अब इसके तैयार होने के साथ ही दूध के उत्पादन में भी समय आने पर वृद्धि होगी। देश में दूध के उत्पादन में राजस्थान दूसरे स्थान पर है।
बायोगैस प्लांट के लिए एनडीडीबी देगा तकनीकी सहयोग
आरसीडीएफ जल्द ही यहां कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाने जा रहा है। इस संबंध में भी एनडीडीबी से एमओयू किया जा रहा है। इस प्लांट के लिए एनडीडीबी आरसीडीएफ को प्लांट की तकनीकी सहयोग देगा। आरसीडीएफ इसका संचालन करेगा। इसके तीन फायदे होंगे। एक- अभी पशुपालक गोबर स्टोर करके रखते हैं, जो पर्यावरण के लिहाज से भी नुकसान दायक हैं। ऐसे में आरसीडीएफ उस गोबर को कलेक्ट करेगा। इसके बदले पशुपालकों को पैसा दिया जाएगा। दो- इस गोबर को बायोगैस प्लांट में प्रोसेस किया जाएगा, जिससे गैस बनेगी। इससे बची स्लरी से बायो फर्टीलाइजर बनाया जाएगा, जिसे पशुपालकों को दिया जाएगा। जो अपनी खेती में उपयोग कर सकेंगे। तीन- इसके साथ ही बायोगैस पंप लगाएंगे। यानी यह फ्यूल सर्कुलेटरी कॉम्बिनेशन का बेहतर कॉन्सेप्ट है। इस प्रकार का प्लांट गुजरात के बनासकांठा में लगा हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments