![]()
खैरथल अंडरपास के पास नीचे गुरुवार शाम को फाइनेंस एजेंट का शव मिला। युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। एजेंट की मौत के बाद फाइनेंस कंपनी का मालिक भी फरार चल रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के अनुसार मातौर गांव में नवअंश इंडिया निधि लिमिटेड के एजेंट दिनेश कुमार की रेलवे ट्रैक पर मौत हो गई। गुरुवार देर रात खैरथल अंडरपास के पास उनका शव मिला।
मृतक के भाई अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दिनेश की मौत ट्रेन से कटने से हुई है। खैरथल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को खैरथल सैटेलाइट अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
किशनगढ़बास डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि मृतक के भाई ने मर्ग दर्ज कराई है। जैसे ही रिपोर्ट आती है विधि संवत कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी राकेश कुमार मीणा के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
दिनेश की संदिग्ध मौत और कंपनी मालिक के फरार होने से पूरे इलाके में तनाव है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि करोड़ों की राशि डूबने के डर से एजेंट पर दबाव बढ़ा, जिसके चलते ये घटना हुई है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से हस्तक्षेप कर निवेशकों की राशि सुरक्षित करवाने और कंपनी मालिक को गिरफ्तार करने की मांग की है। खाता धारकों की ओर से अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments