![]()
महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने 8वीं क्लास के बच्चों से सवाल किए तो जवाब नहीं दे सके।
झालावाड जिले के सरकारी स्कूल की छत गिरने से कई छात्रों की मौत के बाद महवा विधायक राजेन्द्र मीणा एक्शन में है। उन्होंने शनिवार को क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों का दौरा कर भवनों का निरीक्षण किया, साथ ही शैक्षिक स्तर की भी जांच की। विधायक ने वीरगांव की र
विधायक ने क्लास रूम में बच्चों से बातचीत करते हुए एक छात्रा से पहले प्रधानमंत्री का नाम पूछा तो वह जवाब नहीं दे सकी। वहीं दूसरे छात्र से पूछने पर उसने तुरंत नाम बता दिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री का नाम पूछने पर भी छात्रा पूरी तरह निरूत्तर रहा। विधायक द्वारा स्वयं का नाम पूछने पर जवाब दिया- राजेन्द्र कुमार मीणा। ऐसे में सामान्य जानकारी के सवालों का जवाब नहीं मिलने पर विधायक स्कूल स्टॉफ से नाराजगी जताई।
कई स्कूलों में निरीक्षण करने पहुंचे
विधायक राजेंद्र मीना ने पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदेवनगरी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय उपला गगवाना और मिर्जापुर का भी निरीक्षण किया। विधायक ने झालावाड में स्कूल बच्चों की मौत पर संवेदना जताते हुए बच्चों के साथ दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने विद्यालय स्टाफ के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां अधिकतर शिक्षकों ने पेयजल सुविधा और शौचालय बनाने की मांग की। साथ ही विधायक ने बच्चों से संवाद कर पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। इस दौरान शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments