झालावाड़ जिले के स्कूल में कमरे की छत गिरने से सात बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने इलाके के जर्जर स्कूल आंगनबाड़ी और सरकारी भवनों की मरम्मत के लिए विधायक फंड से पैसा देने की घोषणा की है। डोटासरा ने सीकर कलेक्टर
डोटासरा ने झालावाड़ की घटना पर राजनीति करने की जगह जवाबदेही निभाने की अपील की है। साथ ही सभी सांसदों और विधायकों से भी अपने अपने सांसद फंड, विधायक फंड से जर्जर सरकारी भवनों की मरम्मत का पैसा देने का सुझाव दिया है।

राजनीति से ऊपर उठकर जनता के प्रति जनप्रतिनिधि की जवाबदेही का दायित्व निभाएं
डोटासरा ने कलेक्टर को चिट्ठी भेजने के बाद एक्स पर लिखा- यह वक्त पक्ष-विपक्ष का नहीं, जवाबदेही का है। आइए, हम सब राजनीति से ऊपर उठकर जनता के प्रति जनप्रतिनिधि की जवाबदेही का दायित्व निभाएं और संवेदना से संकल्प का प्रण दोहराएं। ताकि फिर किसी स्कूल से चीखें ना आएं,फिर किसी मां की गोद सूनी ना हो, फिर किसी परिवार का चिराग ना बुझे, फिर झालावाड़ जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments