![]()
वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से समाज सेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आठ दिवसीय संपर्क, सेवा एवं सांस्कृतिक सप्ताह 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित होगा। मंच अध्यक्ष मदन खटोड़ ने बताया कि इस आयोजन के संयोजक कैलाश चंद्र सोमानी एवं सह संयोजक उमा शंकर शर्मा होंगे। सप्ताह की शुरुआत 28 सितंबर सुबह 8 बजे देवरिया स्थित बालाजी गोशाला में गायों को चारा एवं लापसी का भोग अर्पित कर होगी। इस कार्यक्रम के प्रभारी कृष्ण गोपाल सोमानी, दिनेश चंद्र विजयवर्गीय और गणेश लाल गुप्ता होंगे। दोपहर 2 बजे सूर्य महल में उद्घाटन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वरुचि भोज होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रमोद कुमार तोषनीवाल, रामपाल शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, कैलाश पुरोहित व वीणा खटोड़ संभालेंगे। 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस पर सुबह 11 बजे वरिष्ठ नागरिक भवन में स्वास्थ्य परिचर्चा होगी। कैलाश चंद्र पुरोहित और सुरेश पटवारी कार्यक्रम के प्रभारी रहेंगे।
इसी दिन शाम 5 बजे रामस्नेही वाटिका में गरबा महोत्सव होगा। जिसमें राजकुमार अजमेरा और गुणमाला अग्रवाल की भूमिका प्रमुख रहेगी। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन वरिष्ठ नागरिक भवन में किया गया। इस अवसर पर मदन खटोड़, कैलाश चंद्र सोमानी, उमा शंकर शर्मा, बाबूलाल बाहेती, राजकुमार पाटनी, सुभाष व्यास, जयंत सारस्वत, अनिल ओझा, रामविलास नागर, सुरेश आगाल, हरिप्रसाद व्यास, सत्यनारायण उपाध्याय, शंभू सिंह निर्वाण सहित कई वरिष्ठजन उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments