☜ Click Here to Star Rating



भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते छोटी हरणी के पास स्थित मुख्यमंत्री जन आवास योजना की कॉलोनी में रहने वाले करीब 250 परिवारों को अब तक चंबल का पानी नहीं मिल पाया है। यूआईटी ने पानी की सप्लाई के लिए करीब 3 करोड़ की लागत से 7 किलोम

.

यूआईटी अधिकारियों के अनुसार यह पाइपलाइन विद्या निकेतन पंप हाउस से शुरू होकर नेहरू विहार, तिलक नगर मुख्य सड़क, 200 फीट रिंग रोड, तेज सिंह सर्किल, पंचवटी चौराहा, जमुना विहार चौराहा होते हुए काइन हाउस के बाहर से सीएम जन आवास कॉलोनी तक पहुंचाई गई है। ठेकेदार द्वारा तीन साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी ली गई है। पाइपलाइन की टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई है, लेकिन जलदाय विभाग की ओर से 1.11 करोड़ रुपए की शेयर कोस्ट जमा कराने की स्पष्ट सूचना नहीं मिलने के कारण यूआईटी यह राशि जमा नहीं करा पा रहा है। इसी वजह से चंबल का पानी कॉलोनी तक पहुंचने से पहले ही रुक गया है। इस संबंध में जलदाय विभाग के एसई धनपत राज सोनी ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। न कभी यूआईटी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। ^ यूआईटी ने करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से सात किमी तक पाइप लाइन बिछाकर टेस्टिंग करवा ली। अब शेयर कोस्ट जमा कराने के लिए जलदाय विभाग के पत्र का इंतजार है। इसमें अनावश्यक देरी हो रही है।

ललित गोयल, सचिव, यूआईटी पांच लाख लीटर पेयजल की प्रतिदिन आवश्यकता बताई अधिकारियों ने यूआईटी की 29 अप्रैल 2022 को हुई बैठक संख्या 212 के बिंदू संख्या 5.4 के तहत मुख्यमंत्री जन आवास योजना हरणी खुर्द के 848 आवासों के लिए 5 लाख लीटर प्रतिदिन की आवश्यकता बताई। इसके लिए चंबल का पानी उपलब्ध कराने के लिए शेयर कोस्ट के लिए एक करोड़ 11 लाख रुपए शेयर कोस्ट जमा कराने का निर्णय लिया। इसी मीटिंग में बाहरी कार्य के लिए 3 करोड़ 36 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई।

सीएम योजना की कॉलोनी में 848 आवास हैं सीएम जन आवास योजना-2015 के तहत यहां 608 ईडब्ल्यूएस और 240 एलआईजी वर्ग के मकान बने हैं। इनमें से करीब 250 परिवार वर्तमान में निवास कर रहे हैं, जो रोजाना पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों में इसको लेकर नाराजगी भी बढ़ रही है। निवासियों ने मांग की है कि संबंधित विभाग जल्द समन्वय कर कोस्ट शेयर की राशि जमा कराएं, ताकि वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अब कम से कम नियमित जलापूर्ति शुरू हो सके। मुख्यमंत्री जन आवास योजना हरणी खुर्द तक पहुंची पाइप लाइन।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading