☜ Click Here to Star Rating


बालोतरा में गुरुवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण ज्यादा लोग इसका एहसास नहीं कर पाए। इसके बाद एक दूसरे से पूछा तो मालूम चला कि उन्हें भी धरती हिलती महसूस हुई थी।

.

इसके बाद नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने ने एक्स पर ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। इसमें बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गया। भूकंप की गहराई 5 किमी रही।

बता दें कि 9 जुलाई 2025 की सुबह करीब 9.04 मिनट पर जयपुर, सीकर, झुंझुनं सहित एनसीआर के कई एरिया में 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था।

मौसम केंद्र के मुताबिक भूकंप की ​तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.4 रही। केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। हालांकि तीव्रता कम होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। इसी साल फरवरी में राजस्थान के बीकानेर में अलग-अलग इलाकों में भूकंप आया था। हालांकि, इसकी तीव्रता भी काफी कम थी।

भूकंप क्यों आता है?

हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

ग्राफिक्स से समझिए किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading