☜ Click Here to Star Rating



कोटा में आज भाजपा सरकार के खिलाफ NSUI का जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ की गिरफ्तारी के खिलाफ NSUI जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कॉमर्स कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस ने इन सभी छात्

.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन की तैयारी की। लेकिन पुलिस प्रशासन ने पुतला दहन से पहले ही रोक लगा दी। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई और इसके बाद जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा, युवा कांग्रेस समन्वयक अंकित पांचाल, जिला महासचिव मुकुल सोलंकी, छात्र नेता रिद्धम शर्मा और रोहित मेघवाल को गिरफ्तार कर जवाहर नगर थाने ले जाया गया।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई, जब कोटा दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आगमन प्रस्तावित था। गिरफ्तारी के बाद विशाल मेवाड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्रों की आवाज़ दबा रही है और इसे लोकतंत्र पर कुठाराघात बताया।

वहीं, कांग्रेस की प्रदेश महासचिव राखी गौतम भी थाने पहुंचीं और NSUI पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धरना और प्रदर्शन जनता का अधिकार है, लेकिन सरकार विरोध की आवाज़ को दबाने का काम कर रही है।

गौतम ने राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम को अनुचित बताया और कहा कि शिक्षा के मंदिर को राजनीतिक रंग देने का प्रयास निंदनीय है। इस दौरान यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

NSUI अध्यक्ष उनके साथियो को रिहा नहीं करने पर राखी गौतम के नेतृत्व में जवाहर नगर थाने का घेराव करते कोटा दक्षिण के कार्यकर्ता, जिसमें पार्षद अनुराग गौतम, कपिल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष जोगेन्द्र बीरवाल जोन्टी, जयेश श्रृंगी, महिला जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रेम लाहौरिया सहित सेंकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। देर रात ADM के समक्ष पेश किया ज़मानत के बाद सभी को रिहा किया गया



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading