![]()
पाली शहर के रामलीला मैदान में गुरुवार शाम को रावण दहन का प्रोग्राम नगर निगम की ओर से आयोजित किया गया। जिसमें राम-लक्ष्मण का स्वांग रचे कलाकारों, पाली विधायक भीमराज भाटी, कलेक्टर एलएन मंत्री, SP आदर्श सिंधु और निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने रिमोट से तीर छोड़ा लेकिन एक बार में न रावण जला ओर न ही कुंभकरण ऐसे में बाद में उन्हें फिर से आग लगाई गई। फिर चंद सैकंडों में अहंकार रूपी रावण सहित अन्य पुतले जलकर स्वाहा हो गए। इस दौरान नगर निगम की ओर से शहरवासियों के मनोरंजन के लिए करीब 40 मिनट तक आतिशबाजी की गई। रावण दहन का कार्यक्रम देखने के लिए यहां शहरवासियों की खासी भीड़ नजर आई। हनुमान बने कलाकार ने जलाई लंका यहां लंका की झांकी बनाई गई। जिसे सोने जैसा दिखाने के लिए सुनहरी झलक दी गई है। लंका के द्वार पर दो हाथी के साथ ही कई अंगरक्षक भी लगाए गए। पानी दरवाजा स्थित रघुनाथजी मंदिर से भगवान राम की शोभायात्रा रवाना होकर रामलीला मैदान पहुंची। भगवान हनुमान का स्वांग रचे कलाकार ने लंका दहन किया। अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पाली विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, एसपी आदर्श सिंधु, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज भी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments