अजमेर में ज्वेलरी शॉप से करीब बीस दिन पहले दिनदहाड़े 10 लाख रुपए का हार चोरी करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों सगी बहने है और पुलिस ने 900 किलोमीटर पीछा कर औरंगाबाद से पकड़ा। दोनों को बापर्दा रखा गया है। हार

सीसीटीवी में कैद हुई थी दोनों महिलाएं।
चूड़ी बाजार स्थित एमबी ज्वेलर्स के मालिक निखिल सोनी ने रिपोर्ट दी थी कि 27 अगस्त की शाम 8 बजे के करीब दो बुर्का पहनकर महिलाएं आई थी। शोरूम पर आने पर दोनों महिलाओं ने तीन तोले के बैंगल्स दिखाने के लिए कहा था। बाद में दोनों महिलाओं ने पुराना सोना निकाल कर उसकी एवज में नया सोना मांगा था। दोनों महिलाओं ने उन्हें बातों में उलझाया। इस दौरान शक होने पर महिलाओं को बुर्का हटाने के लिए भी कहा था। दोनों ने रिवाज होने की बात कहकर मना कर दिया था। दोनों ने मौका देखकर मुख्य दरवाजे के फ्रेम पर लगे 92 ग्राम के सोने का हार चोरी कर लिया, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए की है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
शोरूम में लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हुई थी। इसके बाद पुलिस टीम औरंगाबाद महाराष्ट्र तक पीछा कर दोनों महिलाओं को पकड़ा। दोनों को बापर्दा रखा गया है। गिरफ्तार महिलाएं मुन्नी परवीन व बुसरा परवीन दोनों ही सगी बहनें हैं। जांच में सामने आया कि बुसरा परवीन का पति अब्दुल गफूर हत्या के मामले में जेल में बंद है और वह पैरोल पर है। दरगाह जियारत करने आए और वारदात अंजाम दी। पुलिस ने घटनास्थल से औरंगाबाद तक करीब 900 किलोमीटर पीछा कर फुटेज के आधार पर दोनों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस चोरी गए हार की बरामदगी और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
…………
पढें ये खबर भी…
बिना मंजूरी पांच महीने पहले बनने लगे थे ये अजमेर के 7 अजूबे, करोड़ों रुपए बर्बाद, लेकिन जिम्मेदारी तय नहीं, एडीए से NOC भी निर्माण के बाद ली, फाइल भी गुम

अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 11 करोड़ की लागत से बनाए गए सेवन वंडर को तोड़ा जा रहा है। दैनिक भास्कर ने मामले की पड़ताल की। सामने आया कि प्रोजेक्ट में शुरुआत से ही लापरवाही बरती गई। स्वीकृति मिलने से पांच महीने पहले टेंडर जारी कर काम शुरू कर दिया। पूरी खबर पढें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments