![]()
जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में कुल 8016 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5357 ने परीक्षा दी।
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रविवार को चूरू में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में कुल 8016 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5357 ने परीक्षा दी।
पहली पारी में 4008 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2721 उपस्थित रहे और 1287 अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में भी 4008 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2636 ने परीक्षा दी, जबकि 1372 अनुपस्थित रहे। पहली पारी में 67.88% और दूसरी पारी में 65.76% उपस्थिति दर्ज की गई।
सहायक निदेशक प्रमेंद्र शर्मा के अनुसार, पुलिस लाइन स्थित स्ट्रांग रूम से एसपी जय यादव, एएसपी लोकेंद्र दादरवाल और जिला प्रबंधक परीक्षा डॉ. कमल शर्मा की उपस्थिति में प्रश्नपत्र वितरित किए गए। सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की निगरानी में पुलिस एस्कॉर्ट के साथ रूट मैनेजर प्रश्नपत्र बॉक्स को परीक्षा केंद्रों तक ले गए।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की गहन जांच और तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद जीपीएस युक्त वाहन से प्रश्नपत्र बॉक्स को पुलिस सुरक्षा में जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय भेजा जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments