![]()
मंगलपुरा टेक स्थित गौतम भवन में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई।
झालावाड़ के मंगलपुरा टेक स्थित गौतम भवन में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। विजय कुमार जोशी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
समिति के संरक्षक राजेंद्र जोशी ने दिसंबर में होने वाले चुनावों में सभी का सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि ब्रह्मघाट स्थित भगवान मदन मोहन महाराज के मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इसका भूमि पूजन नवंबर माह में होगा।
कार्यवाहक अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि झालावाड़ शहर में हर दो वर्ष में समाज के चुनाव होते हैं। ये चुनाव सर्वसहमति या लोकतांत्रिक प्रक्रिया से कराए जाते हैं। महिला और नवयुवक मंडल के चुनाव भी स्थानीय सदस्यों की सहमति से संपन्न होते हैं।
हितकारिणी समिति के महासचिव विश्वास जोशी और प्रदीप कोशिश ने कहा कि समाज के सभी लोग एकजुट होकर विभिन्न कार्यक्रम और त्योहार मनाते हैं। बैठक में समाज की एकता पर जोर दिया गया। बैठक में नवयुवक मंडल अध्यक्ष सौरभ गौतम, महिला मंडल की संरक्षक आभा जोशी, अध्यक्ष दीपिका शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला सदस्यों में राजकुमारी शर्मा, मंजू पंचोली, चिंतामणि, मंजू जोशी, ओमा गौतम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments