![]()
10 दिन से पीछा कर रहे बदमाशों ने दो बहनों को बुरी तरह पीटा।
भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में कल देर शाम दो लड़कियां सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों ने आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। देर रात उन्हें होश आया। तब जाकर दोनों लड़कियों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
लाठी और सरिया से किया दोनों बहनों पर हमला
17 साल की नाबालिग लड़की ने बताया कि मैं और मेरी 18 साल की बड़ी बहन भरतपुर पढ़ने आते थे। कुछ लोग हमारा कुछ दिनों से पीछा कर रहे थे। हम दोनों बहनें शाम को घूमने जाते थे तो, जब भी वह लोग हमारा पीछा करते थे। कल शाम करीब 4 बजे जब हम घूमने के लिए जा रहे थे तो, कुछ लोगों ने हमारे आगे चार पहिया की गाड़ी लगा दी। गाड़ी में से 2 से 3 लोग निकले और उन्होंने हम दोनों बहनों की जमकर पिटाई की, उन्होंने हम दोनों बहनों पर लाठी, सरिया से हमला किया।
दोनों बहनों को गालियां भी दी
नाबालिग लड़की ने बताया कि मैं हमलावरों के सामने आने पर उनकी पहचान कर लुंगी। मुझे इतना नहीं पता कि उनका यही नाम है। हमलावरों पर दो कट्टे थे। उन्होंने मेरे पैर में लोहे के पाइप मारे हैं। जब मेरी बहन ने घर पर फोन करने के लिए फोन निकाला तो, वह फोन को छीनकर ले गए। वह लोग करीब 10 दिन से परेशान कर रहे थे। उन्होंने हम दोनों बहनों से अपशब्द भी कहे।
पुलिस जांच में जुटी
इस मामले पर एडिशनल एसपी शंकर लाल ने बताया कि चिकसाना थाना इलाके की दो लड़कियां RBM अस्पताल में एडमिट हुई हैं। ऐसी सूचना मिली थी कि वह अज्ञात हैं। अस्पताल आकर देखा तो, उनके मां पिता साथ में थे। लड़कियों का कहना है कि उनके साथ मारपीट हुई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। FIR आने पर कार्रवाई की जाएगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments