पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के सीकर स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंचे। राजगढ़ जाते समय कुछ देर के लिए रुके जूली ने इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की।

टीकाराम जूली को साफा पहनाकर स्वागत करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा।
कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद पटेल ने बताया कि इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गठाला, शहर अध्यक्ष राजेश सैनी सहित कई कार्यकर्ताओं ने जूली का स्वागत किया। दरअसल, जूली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सादुलपुर देहात के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया की शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे।
इस दौरान सीकर में रुक कर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता और सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही, आगामी योजनाओं और संगठनात्मक रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

जूली और डोटासरा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments