☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में एक दिन पहले गुरुवार को हुई बारिश के दौरान न्यू आरटीओ रोड की तस्वीर।

उदयपुर में एक दिन पहले अच्छी बारिश हुई और आज शुक्रवार को तो मौसम विभाग ने उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। बीते चौबीस घंटे के दौरान उदयपुर के गोगुंदा और झाड़ोल क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई।

.

इधर, बारिश से फतहसागर झील में जलस्तर बढ़ रहा है और आज सुबह का जलस्तर 13 फीट भराव क्षमता के मुकाबले 10.82 फीट हो गया है। इधर, पिछोला झील, उदयसागर और वल्लभनगर बांध में भी जलस्तर बढ़ रहा है। वैसे पिछोला झील और उदयसागर बारिश से पहले ही लबालब हो चुके थे और उनके गेट खोले गए थे।

मौसम केंद्र जयपुर ने शुक्रवार को 4 जिलों (उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उदयपुर शहर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है।

बीते 24 घंटे में उदयपुर जिले में कहां कितनी बारिश हुई
रेनफॉल सेंटरबारिश MM में
गोगुंदा91
उदयसागर40
झाड़ोल36
सेई डेम36
ओगणा19
देवास14
उदयपुर सिटी12
मदार12
स्वरूपसागर10



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading