![]()
हिंदी माध्यम के स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदलते समय पहले तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लापरवाही बरती और हिंदी माध्यम के बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई स्कूल ही नहीं छोड़ा। जब इसका विरोध हुआ तो विभाग ने अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में ही हिंदी माध्यम
नया सत्र 1 जुलाई से प्रारंभ हुआ था। विभाग ने अब प्रदेशभर में अंग्रेजी माध्यम के 98 महात्मा गांधी राजकीय स्कूलों में हिंदी माध्यम के संचालन की सशर्त अनुमति दी है। इन स्कूलों में हिंदी का विकल्प भी उपलब्ध हो सकेगा। इनमें सबसे अधिक जयपुर के 17 स्कूल हैं। दूसरा नंबर अलवर और झुंझुनूं का है।
प्रदेश के 98 महात्मा गांधी राजकीय स्कूलों में चलेगा हिंदी माध्यम
अजमेर में 2, अलवर में 9, बांसवाड़ा में 2, बारां में 3, बाड़मेर में 1, भरतपुर में 3, भीलवाड़ा में 1, बीकानेर में 2, चित्तौड़गढ़ में 6, चूरू में 1, डीग में 6, धौलपुर में 8, गंगानगर में 1, जयपुर में 17, झालावाड़ में 1, झुंझुनूं में 9, जोधपुर में 4, करौली में 1, खैरथल-तिजारा में 2, कोटपूतली-बहरोड़ में 3, नागौर में 1, पाली में 1, राजसमंद में 1, सलूंबर में 1, सीकर में 6, सिरोही में 3, टोंक में 1 और उदयपुर में 2 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के साथ साथ हिंदी माध्यम चलाने की स्वीकृति मिली है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments