अग्रणी पूजा महोत्सव संघ ने रविवार को जयपुर में दुर्गा पूजा 2025 का पोस्टर कार्ड विमोचन किया। इस दौरान वृक्षारोपण समारोह का आयोजन भी किया गया।
इस वर्ष दुर्गा पूजा की थीम नबपल्लव रखी गई है, जिसका तात्पर्य है नव अंकुर – हरियाली की ओर एक नई शुरुआत। यह थीम पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की ओर एक प्रेरणादायक संदेश देती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी रहें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी संस्कृति का मूल है और जब हम देवी दुर्गा की आराधना करते हैं, तो हमें उनकी सृष्टि की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक दिव्य धरोहर भी है।

पूजा के लिए पोस्टर कार्ड का विमोचन किया गया।
11000 पौधों का वितरण किया जाएगा
इस अवसर पर अग्रणी पूजा महोत्सव संघ और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद् ने दुर्गा पूजा के दौरान 11,000 पौधों का वितरण करने की घोषणा की।
संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों और उनके परिजनों ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई और सामूहिक वृक्षारोपण कर “एक पौधा – मां दुर्गा को अर्पण” की प्रेरणा को आगे बढ़ाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments