![]()
उदयपुरवाटी में सात वर्षों के अंतराल के बाद दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। ओम शिव कावड़िया मंडली ने सोमवार को ये निर्णय लिया। महोत्सव 22 सितंबर से बस स्टैंड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शुरू होगा।
महेश रघुनाथपुरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। महोत्सव में प्रतिदिन सुबह और शाम 9 बजे माता की आरती होगी। शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक कथा वाचक प्रवचन करेंगे। आरती के उपरांत महिलाएं और पुरुष डांडिया नृत्य में भाग लेंगे।
विजय दशमी के दिन माता की प्रतिमा का विसर्जन खानेश्वर धाम मंदिर तक जुलूस के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में महेश गोयल, ताराचंद मित्तल, राजेश नेमीवाल, सीताराम अग्रवाल, जितेंद्र शाह, भोलाराम शाह, कमल खैराड़ी, दिनेश शर्मा और रामाकांत मित्तल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments