☜ Click Here to Star Rating


हादसा केकड़ी में बघेरा चौराहे से एक किलोमीटर पहले सोमवार शाम को हुआ।

अजमेर में बजरी से भरा ट्रेलर खाली ट्रेलर से टकरा गया और पिकअप से टकराकर खेत में जा घुसा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसा जयपुर-भीलवाड़ा बाइपास पर बघेरा चौराहे से एक किलोमीटर पहले सोमवार शाम को हुआ।

.

केकड़ी से जयपुर की तरफ जा रहा था ट्रेलर डीएसपी हर्षित शर्मा ने बताया कि बजरी से भरा एक ट्रेलर जयपुर-भीलवाड़ा बाइपास से होकर केकड़ी से जयपुर की तरफ जा रहा था। ट्रेलर चालक ने आगे चल रहे वाहन से ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से एक खाली ट्रेलर से टक्कर हो गई।

ट्रेलर ने पिकअप को टक्कर मार दी और सड़क किनारे खेत में जा घुसा।

ट्रेलर ने पिकअप को टक्कर मार दी और सड़क किनारे खेत में जा घुसा।

ट्रेलर और पिकअप को टक्कर मारकर खेत में घुसा बजरी से भरे ट्रेलर ने खाली ट्रेलर को टक्कर मारकर पास से जा रही पिकअप को भी टक्कर मार दी और सड़क किनारे खेत में जा घुसा। हादसे में बजरी से भरे ट्रेलर चालक की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर घायल हो गया। जिसे अजमेर के लिए रेफर किया गया है। मृतक और घायल की फिलहाल पहचान नहीं हुई है।

पिकअप सवार की भी मौत हादसे में पिकअप में सवार रामसर निवासी मोहम्मद शाबिर (35) पुत्र हमीद खान कुरैशी की मौत हो गई। वहीं, पिकअप चालक रामसर निवासी जावेद कुरैशी (30) पुत्र लियाकत अली घायल हो गया। जावेद का केकड़ी अस्पताल में उपचार जारी है। पिकअप में भैंस भरी हुई थी।

हाईवे पर गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में बजरी से भरा ट्रेलर दूसरे ट्रेलर से टकरा गया।

हाईवे पर गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में बजरी से भरा ट्रेलर दूसरे ट्रेलर से टकरा गया।

सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को केकड़ी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा और सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद रोड़ पर जाम लग गया। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के जवानों ने लोगों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया।

हादसे से जुड़े PHOTOS

पिकअप में भैंस भरी हुई थी। हादसे में पिकअप सवार एक की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया।

पिकअप में भैंस भरी हुई थी। हादसे में पिकअप सवार एक की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा।

हादसे के बाद केकड़ी अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे के बाद केकड़ी अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading