![]()
कपासन के भूपाल खेड़ा में एक युवक पर स्कार्पियो में आए कुछ बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। कुछ दिन पहले इस युवक ने राजेश्वर सरोवर में पानी भरवाने की मांग को लेकर वीडियो बनाया था।
जानकारी के अनुसार सूरज मल माली (20) पर बुधवार शाम को स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सूरज मल सिंहपुर स्थित मोनो मार्क फैक्ट्री में काम करता है। वह फैक्ट्री से बाइक पर घर लौट रहा था।
कांकरिया और गोराजी के निंबाहेड़ा गांव के बीच एक स्कॉर्पियो ने उसे रोका। गाड़ी से उतरे लोगों ने लाठी और सरियों से उस पर हमला किया। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घायल सूरज मल को निजी वाहन से कपासन अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया।उसके दोनों पांव में गंभीर चोटे आई हैं। सूरजमल के बयान के बाद स्थित स्पष्ट हो पाएगी
जानकारी के अनुसार, सूरज मल कपासन के राजेश्वर सरोवर में पानी भरवाने की मांग को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था। थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि घायल सूरजमल को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया हैं। मामले की जांच की जांच की जा रही।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments