☜ Click Here to Star Rating



दुपट्टा-जूते-पेन कवर-हाथ की मोली उतरवाई

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित फोर्थ क्लास सीधी भर्ती परीक्षा शुक्रवार से जिले में सख्त सुरक्षा और सख्त नियमों के बीच शुरू हुई। जिले के कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया

.

सीसीटीवी और डमी अभ्यर्थियों पर खास नजर

परीक्षा को लेकर इस बार बोर्ड ने बेहद सख्त इंतजाम किए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी तुरंत पकड़ी जा सके। साथ ही डमी अभ्यर्थियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से परीक्षा की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

मोरारका कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी और सभी केंद्रों पर पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर पुलिस जाब्ता तैनात है ताकि किसी भी तरह की अनुचित घटना न हो।

ड्रेस कोड पर दिखी पूरी सख्ती

इस बार बोर्ड ने परीक्षा में ड्रेस कोड को लेकर सख्ती बरती है। हर सेंटर पर पूरी सख्ती से जांच की गई। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पुरुष परीक्षार्थी आधी या पूरी आस्तीन की शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा या पेंट पहनकर आएं। वहीं महिलाओं को सलवार-सूट, चुन्नी, साड़ी या कुर्ता पहनकर आने के निर्देश दिए गए। बालों में केवल साधारण रबर बैंड लगाने की अनुमति दी गई।

सबसे खास बात यह रही कि यदि कोई परीक्षार्थी जींस पहनकर आया तो उसे विशेष जांच से गुजरना पड़ा। इसके अलावा उसे एक वचनपत्र भरना पड़ा, जिसमें यह उल्लेख करना अनिवार्य था कि वह परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करेगा।

दुपट्टा-जूते-पेन कवर-हाथ की मोली उतरवाई

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों को कई चीजें उतरवानी पड़ीं। महिला अभ्यर्थियों से दुपट्टा उतरवाया गया। सभी परीक्षार्थियों के जूते-चप्पल गेट पर ही उतरवाए गए। पेन के कवर तक साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। कई जगह तो छात्रों को केवल पारदर्शी पेन लेकर ही प्रवेश दिया गया। इसके अलावा हाथ में बंधी मोली, कड़ा या कोई भी धार्मिक धागा भी उतरवाने के निर्देश रहे।

सुबह 9 बजे बंद हुए गेट, बाहर रह गए कई परीक्षार्थी

परीक्षा केंद्रों के गेट 9 बजे ही बंद कर दिए गए। कई परीक्षार्थी ऐसे भी थे, जो देर से पहुंचे और बाहर ही रह गए। बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि निर्धारित समय के बाद किसी भी हाल में केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। झुंझुनूं शहर के कई केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की भीड़ देखने को मिली।

तीन दिन तक चलेगी परीक्षा

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पारियों में होगी। सुबह की पारी 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर की पारी 3 बजे से 5 बजे तक होगी। जिले के 36 केंद्रों पर तीन दिनों तक हर पारी में 12,312 अभ्यर्थी बैठेंगे।

झुंझुनूं में पहले ही दिन भारी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ा, लेकिन पुलिस ने जाम की स्थिति से बचने के लिए विशेष इंतजाम किए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading