![]()
उदयपुर में रेजीडेंसी सेंटर पर कैंची चलाते हुए।
उदयपुर में आज से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले शहर में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के माकूल प्रबंध के बीच परीक्षार्थियों को अंदर एंट्री दी गई। परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अलग-अलग जिले के परीक्षार्थी यहां पहुंचे। ग्रेड
आज पहले दिन दो पारी में 70 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के लिए 112 सेंटर पर जिला प्रशासन की और से पहले दिन सुबह की पारी में 35520 परीक्षार्थी के लिए व्यवस्थाएं की गई है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया-20 सितम्बर को भी दोनों पारियों में क्रमशः 35214 एवं 35216 तथा 21 सितम्बर को क्रमशः 35215 एवं 35221 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
कंट्रोल रूम प्रभारी चंद्रेश जैन ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में तीनों दिन दो-दो पारियों में परीक्षा होगी, जिसमें 2 लाख 11 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे।
उदयपुर में इन जिलों के परीक्षार्थी होंगे उदयपुर में पहले दिन उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, सलूंबर जिले के अभ्यर्थी यहां पर परीक्षा देंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments