☜ Click Here to Star Rating


जोधपुर में इस परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।

राजस्थान (आरएसएमएसएसबी) की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई। जिसकी पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। तीन दिनों तक प्रत्येक दिन दो-दो पारियों में ये परीक्षा चलेगी। परीक्षा में एक घंटे पहले केंद्र पर एंट्री दी

.

जोधपुर में 95 केंद्रों पर परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुईं। तस्वीर बासनी के सांगरिया सेकंडरी स्कूल केंद्र की।

जोधपुर में 95 केंद्रों पर परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुईं। तस्वीर बासनी के सांगरिया सेकंडरी स्कूल केंद्र की।

जोधपुर की बात की जाए तो यहां परीक्षा के लिए 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें प्रत्येक पारी में 29,188 अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। जोधपुर में शुक्रवार को दोपहरी में होने वाले परीक्षा के लिए 58368 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

परीक्षा के लिए 1217 कमरे होंगे। इसके अलावा प्रश्न पत्र वितरण के लिए 44 टीमें बनाई गई है। वहीं सरकारी स्कूलों में एक और निजी स्कूलों दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए है। पहली से पारी सुबह 10 से दोपहर 12 और दूसरी पारी अपराह्न तीन बजे शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले एंट्री दी गई।

बता दे कि प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी की सबसे बड़ी भर्ती में दसवीं पास से लेकर MA. BA क्वालिफाइड भी परीक्षा दे रहे हैं। नए नियमों के तहत 19 से 21 सितंबर तक अभ्यर्थी कोचिंग सेंटर या कंटेंट क्रिएटर सोशल मीडिया पर पेपर डिस्कस, शेयर या फिर सॉल्व नहीं कर पाएंगे। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले तक एंट्री दी गई।

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले तक एंट्री दी गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading