डूंगरपुर पुलिस ने ऑपरेशन संस्कार के तहत 94 पावर बाइक्स को जब्त कीं।
डूंगरपुर पुलिस ने ऑपरेशन संस्कार के तहत 12 घंटों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 94 पावर बाइक्स को जब्त कर लिया है। वहीं, स्टंटबाजी और तेज रफ्तार बाइकर्स के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है। ऑपरेशन शिकंजा के तहत भी 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि ऑपरेशन संस्कार के तहत आज रविवार को जिलेभर में अभियान के रूप में कार्रवाई की गई। जिले के सभी थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों कार्रवाई करते हुए पावर बाइक्स जब्त की है। स्टंटबाजी, तेज रफ्तार बाइक चलाने के साथ ही बिना कागजात बाइक चलाने पर कार्रवाई की।

तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई।
साबला थाना पुलिस ने 7 पावर बाइक, चितरी पुलिस ने 24 पावर बाइक्स जब्त की है। 65 गाड़ियों का चालान बनकर 8600 रुपए जब्त किए है। सरोदा थाना पुलिस ने 9 पावर बाइक पकड़ी है। कुंआ पुलिस ने 8 पावर बाइक, दोवड़ा पुलिस ने 10 पावर बाइक ओर धंबोला थाना पुलिस ने 15 पावर बाइक जब्त करते हुए 5 स्टंटबाज पकड़े है। ओबरी पुलिस ने 16 पावर बाइक्स जब्त की है। सागवाड़ा पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments