![]()
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा के वार्ड-2 स्थित माचेड़ा आतिश मार्केट (लोहा मंडी) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा- विकसित राजस्थान की परिकल्पना में व्यापारियों और उद्योग जगत की अहम भूमिका है।
उन्होंने बताया कि माचेड़ा में लगभग 550 बीघा भूमि पर यह मार्केट विकसित होने जा रहा है, जो आने वाले समय में हार्डवेयर, सैनिटरी और इलेक्ट्रिकल उद्योग को बढ़ावा देगा। एक ही स्थान पर सस्ती दरों पर अलग-अलग प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने कहा- आज प्रदेश 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। इसमें औद्योगिक विकास और रोजगार का बड़ा योगदान रहेगा।
सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही
दीया कुमारी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इससे छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को ऋण व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
राज्य की डबल इंजन सरकार भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में औद्योगिक पार्कों का विकास, एक जिला-एक उत्पाद नीति, MSME पॉलिसी 2024, युवा उद्यमिता योजना सहित कई नीतियों के माध्यम से निवेश और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही है।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल, बिजली संघ अध्यक्ष मनीष गुलाटी, अनुराग शारदा, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, पार्षद केसरमल शर्मा, हरिशंकर बोहरा, भवानी शर्मा, कौशल शर्मा, मंडल अध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments