![]()
सालासर बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर चलाने वाले युवा व्यापारी धीरज शर्मा ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा है। धीरज ने रास्ते में मिले 1 लाख रुपए उनके मालिक तक पहुंचाए, जो एक मानसिक रूप से कमजोर युवक था।
18 अगस्त की दोपहर धीरज को अपनी दुकान, निर्मल मेडिकल पॉइंट, से कुछ दूरी पर एक थैली में 500-500 रुपए के नोटों की दो गड्डियां मिलीं। उन्होंने इसे सुरक्षित रखा और असली मालिक की तलाश शुरू की। कुछ समय बाद मोहम्मद रफीक नाम के व्यक्ति ने धीरज से संपर्क किया और बताया कि यह रुपए उनके भतीजे इस्लाम के हैं, जो मानसिक रूप से कमजोर है। इस्लाम ने बैंक से पैसे निकाले थे, लेकिन रास्ते में थैली गिरा दी।
धीरज ने बिना देरी किए इस्लाम के बैंक खाते की डिटेल्स चेक करवाई। पुष्टि होने पर उन्होंने मोहम्मद रफीक को 1 लाख रुपए सौंप दिए। धीरज ने बताया- ये पैसे किसी की मेहनत की कमाई थे। मैंने इन्हें सुरक्षित रखा और सही मालिक तक पहुंचाने की कोशिश की। धीरज की इस नेकी की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments