मृतकों के शवाें को अस्पताल ले जाते हुए।
अलवर के टहला में तेजाला स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर डंपर ने बाइक को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद दोनों मृतकों के शवों को टहला हॉस्पिटल मॉर्चरी में रखवाया है। मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच

परिजनों ने तेजाला रोड़ जाम किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के ने बताया की टहला से तेजाला रोड़ पर डम्पर ने सामने से बाइक को टक्कर मारी है। घटना के बाद मौके पर इकट्टा हुई भीड़ ने ही एम्बुलेंस को फोन करके बुलाया और टहला अस्पताल पहुंचाया। दोनों मृतकों की पहचान ककराली रामपुरा निवासी जगरूप गुर्जर पुत्र प्रभुदयाल गुर्जर व कमलेश पुत्र रामहेत गुर्जर के रूप में हुई। फिलहाल परिजन सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे है। पुलिस परिजनाें के साथ समझाइश कर रही है। पुलिस डम्पर चालक को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments