☜ Click Here to Star Rating


भीलवाड़ा के एक सरकारी स्कूल में ग्रामीणों ने टीचर की पिटाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप था कि टीचर बच्चों को भड़का रहा था कि भगवान का चित्र मत बनाओ और सिर में चोटी मत रखो।

.

मामला जिले के बागौर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का है। शुक्रवार को जब बच्चों ने इसकी शिकायत पेरेंट्स से की तो वे स्कूल पहुंचे। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची औ टीचर को बचाया।

ये टीचर है, जिस पर बच्चों और पेरेंट्स ने आरोप लगाया है कि वे धार्मिक भावनाओं को भड़का रहे है।

ये टीचर है, जिस पर बच्चों और पेरेंट्स ने आरोप लगाया है कि वे धार्मिक भावनाओं को भड़का रहे है।

दो-तीन दिन से चल रहा था मामला

थाना अधिकारी भंवर लाल जाट ने बताया कि सरकारी स्कूल का टीचर रणवीर पांचवीं से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाता है। ग्रामीणों का कहना है कि दो-तीन दिन से टीचर बच्चों को भड़का रहा था।

एक स्कूली बच्चे ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह उन्होंने बच्चों को ये बात कही थी। इसमें कहा था कि वे भगवान और दूत कुछ नहीं हाेते है।

भगवान का न तो चित्र बनाना है और न मंदिर जाना है। स्कूल के कुछ बच्चों ने चोटी रखी हुई है। बच्चों का कहना था कि टीचर ने सिर में चोटी नहीं रखने की भी बात कहीं।

इस मामले में थाना अधिकारी भंवर लाल जाट का कहना है कि स्कूलों में हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों का आरोप था कि टीचर ने बच्चों को धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसी बात कही है। इस मामले में टीचर को थाने लाया गया और पूछताछ की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि टीचर की ओर से पिछले कुछ समय से बच्चों को धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसी बात की जा रही थी। पहले लगा कि स्कूल का मामला है जो समाप्त हो जाएगा।

लेकिन, बच्चों ने दो से तीन बार शिकायत की और गांव के दूसरे बच्चों ने भी अपने पेरेंट्स को बताया। गांव के लोगों ने आरोप लगाया ​कि टीचर ने बच्चों को ये भी कहा कि तुम्हारे गांव में अवैध काम चलते है। इन्हीं के पैसे से तुम्हारे परिवार वाले महंगी गाड़ियां लेकर आ रहे है।

वहीं इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल श्यामलाल सैन से बातचीत करने का प्रयास लेकिन उनका फोन लगातार वेटिंग में आ रहा था।

बच्चों की शिकायत पर पेरेंट्स और गांव वाले स्कूल पहुंचे। यहां एक बुजुर्ग को जब बताया कि टीचर बच्चों को चोटी नहीं रखने की बात कह रहा है तो वह भड़क गए।

बच्चों की शिकायत पर पेरेंट्स और गांव वाले स्कूल पहुंचे। यहां एक बुजुर्ग को जब बताया कि टीचर बच्चों को चोटी नहीं रखने की बात कह रहा है तो वह भड़क गए।

बच्चों की शिकायत पर भड़के पेरेंट्स, स्कूल में पहुंच की पिटाई

बच्चों ने जब ये बात अपने परिजनों को बताई तो शुक्रवार सुबह सभी पेरेंट्स स्कूल पहुंचे। यहां टीचर को बुलाया गया। इस बीच पेरेंट्स और टीचर में विवाद इतना बढ़ गया कि टीचर की पिटाई कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और टीचर को बचाकर थाने लाई। ग्रामीणों का कहना है कि ये बातें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading