☜ Click Here to Star Rating


टैंकर ने ट्रेक्टर को सामने से टक्कर मारी, जिससे इसमें सवार तीनों गंभीर घायल हुए।

नेशनल हाइवे संख्या 11 पर देर रात एक टैंकर ने सड़क पर कोहराम मचा दिया। एक के बाद एक चार गाड़ियों को चपेट में लिया। तीन गंभीर घायल हो गए, जिसमें एक ने देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा रात करीब ग्यारह बजे नौरंगदेसर गांव के पास हुआ।

.

नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने बताया कि नेशनल हाइवे पर पेट्रोल टैंकर जयपुर की तरफ से आ रहा था। तेज स्पीड में आ रहे ये टैंकर सामने से आ रही ब्रेजा कार को टक्कर मारते हुए ओवर टेक किया। इसी दौरान ब्रेजा के पीछे आ रहे ट्रेक्टर को टक्कर मारी। इससे कार में सवार लोगों तो ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन ट्रेक्टर पूरी तरह तहस-नहस हो गया। इसी ट्रेक्टर पर सवार तीन लोगों को गंभीर चोट लगी। जिसमें एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा यहीं नहीं थमा, टैंकर ने ट्रेक्टर के पीछे आ रही स्विफ्ट डिजायर को भी चपेट में ले लिया। एएसआई कवेंद्र कुमार ने बताया कि टैंकर चालक शराब के नशे में था। ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ा और सामने से आ रहे ट्रेक्टर को आमने-सामने टक्कर मार दी।

ट्रेक्टर बिजली विभाग का काम करने वाली कंपनी का था। इसमें तार सहित अन्य सामान भी थे।

ट्रेक्टर बिजली विभाग का काम करने वाली कंपनी का था। इसमें तार सहित अन्य सामान भी थे।

बिजली कर्मचारियों का था ट्रेक्टर

ये ट्रेक्टर बिजली का काम करने वाले कर्मचारियों का था। वो ही कहीं काम करके वापस लौट रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। इसमें सवार दिलीप (23) निवासी बिग्गा रामसर की मौत हो गई। वो बिजली विभाग में काम करने वाली एक प्राइवेट फर्म में काम कर रहा था। इसके अलावा नत्थूराम निवासी बिग्गा रामसर और संजय निवासी नोहर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन तीनों को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां नत्थूराम और संजय का इलाज चल रहा है, जबकि दिलीप ने देर रात दम तोड़ दिया।

पेट्रोल का परिवहन करने वाले इस टैंकर से तीन वाहन चपेट में आए।

पेट्रोल का परिवहन करने वाले इस टैंकर से तीन वाहन चपेट में आए।

शराब के नशे में था टैंकर चालक

एएसआई कवेंद्र कुमार ने बताया कि टैंकर चालक शराब के नशे में था। इसी कारण टैंकर की स्पीड बहुत ज्यादा तेज थी। पहले ओवर टेक करते हुए ब्रेजा को टक्कर मारी और बाद में ट्रेक्टर को सामने से मारी। इसी कारण ट्रेक्टर सवारों के ज्यादा चोट आई। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही स्विफ्ट को भी टक्कर लगी। हालांकि ब्रेजा और स्विफ्ट कार को नुकसान हुआ है लेकिन दोनों की सवारियां सुरक्षित है।

पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की जानकारी राहगीरों ने ही पुलिस काे दी। इसके बाद थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही वाहनों को रास्ते से हटाया गया, ताकि नेशनल हाई वे पर रास्ता बाधित नहीं हो।

ये स्विफ्ट कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टैंकर और ट्रेक्टर दोनों की चपेट में ये कार आई।

ये स्विफ्ट कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टैंकर और ट्रेक्टर दोनों की चपेट में ये कार आई।

हादसे के बाद दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया।

हादसे के बाद दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया।

कंटेंट व फोटो : विनोद दाधीच, नापासर



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading