![]()
अजमेर में एक युवती को उसके फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मध्यप्रदेश के रहने वाले एक युवक पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो को अपलोड करने और रुपयों की डिमांड करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर अलवर गेट थाना
अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि पीड़िता की ओर से थाने पर शिकायत दी गई है। जिसने शिकायत देकर बताया कि मध्यप्रदेश के युवक से उसकी जान पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर उसके फोटो और वीडियो का दुरुपयोग करने की नीयत से अपने मोबाइल में कुछ फोटो भी कैद कर लिए और वीडियो भी बना लिए थे। उसे इसकी जानकारी नहीं थी।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके परिवार वालों को फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने के साथ ही उसे जबरदस्ती शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। उसके फोटो को अपने स्टेटस पर लगाकर उसकी छवि को धूमिल की जा रहा है। जिससे वह और उसका परिवार परेशान है।
आरोपी के द्वारा उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी भी बना कर फोटो को अपलोड कर दिया। ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की डिमांड की जा रही है। अलवर गेट थाना पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments