![]()
डीग के गांव दुदाबल में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई।
डीग के गांव दुदाबल में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका अफसीना के भाई साहुन ने पति इमरान पर हत्या का आरोप लगाया है।
साहुन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उन्होंने 2007 में अपनी बहन की शादी गांव कुकरपुरी से दुदाबल में की थी। इमरान रोज शराब पीकर अफसीना के साथ मारपीट करता था। 24 सितंबर को उसने अफसीना की पिटाई की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
ससुराल वालों ने बिना किसी को सूचना दिए शव को नहलाकर दफनाने की कोशिश की। जब साहुन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बहन के शरीर पर मारपीट के निशान थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। साहुन का आरोप है कि जब वे शव को नगर ले जाने लगे तो ग्रामीणों ने धमकी दी कि गांव में उनकी और भी लड़कियां ब्याही हुई हैं, उन्हें छोड़ देंगे।
एसआई लाल चंद ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर नगर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर आगे की कार्रवाई करेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments