राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स जोधपुर में स्वच्छताही सेवा अभियान के तहत एक दिन एक घंटा थीम को लेकर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा के सांसद राजेंद्र गहलोत ने श्रमदान कर किया। इस दौरान एम्स के डॉक्टर भी शामिल हुए
कार्यक्रम में सांसद गहलोत ने अनुरोध किया कि कबूतरों की संख्या एम्स में आने वाले मरीज कर्मचारियों और विजिटर के लिए साथ संबंधी रोग होने का खतरा भी बढ़ा सकती है। इस समस्या के समाधान के लिए अस्पताल के आसपास कबूतरों को दाना नहीं डालने का अनुरोध किया गया।

एम्स जोधपुर के विद्यार्थियों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया।
इस दौरान एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर गोवर्धन दत्त पुरी ने उपस्थित एम्स के डॉक्टर और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छ भारत के संकल्प को दोहराया।
बता दे की कबूतरों की बीट और पंख से फेफड़ों के रोग बढ़ रहे हैं। एक रिसर्च में इसका खुलासा हुआ है। रिसर्च में सामने आया कि कबूतरों की बीट और पंखों से फैलने वाले सूक्ष्म कण लंग डिजीज का प्रमुख कारण है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments