![]()
हनुमानगढ़ जिले के 168 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों में 262.076 लाख रुपए की लागत से मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा।
हनुमानगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों को मजबूती देने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने कदम उठाया है। प्रदेशभर में संचालित 3688 मरम्मत योग्य विभागीय आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत के लिए 50 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जार
इस राशि को समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य परियोजना निदेशक को पीडी खाते से खर्च करने की अनुमति दी गई है। हनुमानगढ़ जिले के 168 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों में 262.076 लाख रुपए की लागत से मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा।
राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, जयपुर की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्य समग्र शिक्षा अभियान के तकनीकी सक्षम अभियंता द्वारा पूर्व में आंकलन और अनुमोदित विस्तृत तकमीने के अनुसार ही किया जाएगा।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय सीमा के प्रति विशेष सख्ती बरती जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी कार्य पूर्ण समय सीमा में हों। यह निर्णय आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक पहल है। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध करवाया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments