![]()
निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन देने जाते हुए पीड़ित परिवार
बागरा थाना क्षेत्र के बारलावास गांव में महिला की मौत के मामले में उसके पति अशोक को हत्या करने के झुठा मामला दर्ज कर फसाने। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के दो दिन बाद 4 अगस्त को गिरफ्तारी बताना व कोर्ट में लेट पेंश करने का आरोप लगाया और कलेक्टर को ज्ञाप
पीड़ित अशोक के भाई हीराराम समेत अन्य परिजनों ने सोमवार की शाम करीब 5 बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। हीराराम के अनुसार, अशोक की पत्नी चंद्रा पिछले कई दिनों से बीमार थी और उसे उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, परिजनों का कहना है कि चंद्रा की मृत्यु बीमारी व इलाज में लापरवाही के चलते 31 जुलाई को हुई। पुलिस ने बागरा में मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम कर शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया। इससे पूर्व 31 जुलाई को उसके पती अशोक गिरफ्तार कर दिया था।
परिजनों का कहना है कि चंद्रा की मृत्यु बीमारी व इलाज में लापरवाही के चलते हुई, लेकिन पुलिस ने बिना प्राथमिक सूचना रिपोर्ट के ही अशोक को उसी दिन दोपहर 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अशोक को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था और 2 अगस्त को गिरफ्तारी दिखाई है इस दौरान ना तो नियमानुसार मेडिकल करवाया गया और ना ही समय पर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों पर भी विभागिय कार्यवाही करने की मांग की हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments