![]()
करौली में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर हुई चर्चा।
करौली में भंवर विलास मैरिज गार्डन में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रदेश पंचायत राज संगठन के अध्यक्ष सी.बी. यादव ने कहा कि अभियान को ब्लॉक और बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन को इस अभियान से जोड़ने और हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में जिला प्रभारी संजय जाटव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी नेतृत्व की गाइडलाइन के अनुसार काम करने का निर्देश दिया। बैठक में टोडाभीम विधायक घनश्याम महर, हिंडौन विधायक अनीता जाटव और करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा मौजूद रहे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा और पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। बैठक में आने वाले समय में जिले भर में ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments