नदी में बहे घायल युवक को बाहर निकालते ग्रामीण।
जालोर में जवाई नदी पर बने पुलिया के पास नहाने उतरे दो युवक फंस गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों की मदद से उन्हें बचाया।
मामला जिले के आहोर थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर का है। दोनों युवक पुलिया के पास बने नाले में फंस गए थे। इसके बाद इन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इनका इलाज शुरू किया।

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
पानी के तेज बहाव में बहने लगे थे
हेड कॉन्स्टेबल मकनाराम ने बताया कि उम्मेदपुर के जवाई नदी में सिरोही निवासी सुरेश व एक अन्य साथी नहा रहे थे। इस दौरान दोनों गहरे पानी में उतरे। पानी का बहाव इतना तेज था कि वे बहने लगे। इस बीच पे पुलिया के पास बने नाले में फंस गए।
इस दौरान नदी देखने के पहुंची भीड़ ने बीच बचाव करते हुए दोनों युवकों को बाहर निकाला। इसमें एक युवक सुरेश गंभीर घायल हो गया।
इससे पूर्व शनिवार दोपहर में भी इसी पुलिया के ऊपर से बह रही नदी से होते हुए दो युवक बाइक पार कराते समय बह गए थे। जिन्होंने यहां काम कर रहे मजदूरों ने बाहर निकाला था।
उम्मेदपुर पुलिस चौकी प्रभारी दीप सिंह ने बताया शुक्रवार की शाम को पुलिया को बैरिकेट लगा कर बंद कर दिया था। इसके बाद भी लोग बैरिकेट हटा कर बहते पानी से पुलिया पार करने की कोशिश कर रहे है।
तस्वीरों में देखें हादसे में कैसे युवकों को बचाया….

नदी में बहे दो युवकों को बाहर निकालते हुए ग्रामीण व मजदूर।

नदी में जब दो युवक बहने लगे तो उन्हें इस तरह से बाहर निकाला गया।

शनिवार को हुए हादसे में बाइक भी बह गई थी। जिसे वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाला।

हादसे के बाद भी बहते पानी को पार करते हुए दुपहिया समेत अन्य वाहन।

रात के समय भी जान जोखिम में डाल लोग नदी पार कर रहे है।

बहते पानी में वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए है। इसके बाद भी लोग इन्हें हटाकर नदी की तरफ जा रहे है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments