☜ Click Here to Star Rating



बाड़मेर की सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. लता कच्छवाह को शुक्रवार को राजदादीसा बदन कंवर भटियाणी मारवाड़ रत्न सम्मान 2025 से जोधपुर में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से किया गया। यह अवार्ड बाड़मेर जिले की पन्द्रह हजार से

.

लता कच्छवाह के बाड़मेर आने पर श्योर कार्यालय में बुधवार को सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थार आर्टिजन प्रोड्यूसर कम्पनी की डायरेक्टर जरीना सियोल ने शॉल एवं माला पहना कर बहुमान किया। नरेंद्र तनसुखानी, हनुमान राम चौधरी, चूनी देवी, गणेशदास केला, घेवर चंद प्रजाप​ित, अनिल शर्मा, मोहनलाल, बाबूसिंह की ओर से पुष्प देकर सम्मान किया।

इस अवसर पर शिक्षाविद् डॉ. बी डी तातेड़ ने कहा कि लता कच्छवाह बाड़मेर के साथ ही समूचे मारवाड़ क्षेत्र में महिला जागृति एवं महिला स्वरोजगार को बढाने के लिए जो अनूठा प्रयास किया गया है वह अनुकरणीय एवं तारीफे काबिल है। कच्छवाहा का सम्मान पूरे जिले की महिलाओं का सम्मान है।

इस अवसर पर नरेन्द्र तनसुखानी ने बताया कि 75 वर्षीय डॉ. लता 41 वर्षों से भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित ग्रामीण महिलाओं खासतौर से शरणार्थी, अनुसूचित जाति जनजाति, एकल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। परम्परागत हस्तशिल्प के उन्नयन के लिए क्षेत्र में अस्सी से अधिक कार्यशालाओं का आयोजन कर चार 400 से अधिक मास्टर ट्रेनर डिजाइनर, सैकड़ों नई डिजाइन देकर हस्तशिल्प खासतौर से एप्लीक वर्क को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। क्षेत्र के आर्थिक विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान दे रही है। हनुमानराम चौधरी, जरीना सियोल, गणेश दास केला ने संबोधित किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading