![]()
शहर में इन दिनों चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। शहर के लक्ष्मीपुरा इलाके में पिछले दो दिन से चोरों ने 7 घटनाएं हुई। मोहल्ले के आसपास के 6 घरों व समाज भवन में चोरी की घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश चोर नजर
दो दिन से मोहल्लेवासी रात को गश्त कर रहे हैं। इंद्रलाल पुत्र मुरारदास केला के घर में सोमवार रात करीब डेढ़ या दो बजे चोर घुसे और 10 तोला सोना व 5 किलो चांदी, तांबे व पीतल के बर्तन सहित सामान की चोरी कर ले गए। इसी दिन शाम करीब 5 बजे पू्र्व पार्षद कांतीलाल पुत्र राणामल केला के घर चोर घुसे लेकिन घर में मौजूद महिलाओं के चिल्लाने पर भाग गए। दूसरे दिन इसी मोहल्ले में माहेश्वरी भवन से कुर्सियां व बर्तनों सहित सामान चोरी हुआ। इसी रात माहेश्चरी चौक हनुमानजी की बगेची के पास सूने घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक सोहनलाल पुत्र बाबूलाल तापड़िया का परिवार घरेलू काम से जोधपुर गया हुआ था।
इसके अलावा कुछ ही दूरी पर स्थिति माहेश्वरी चौक हनुमानजी की बगीची के पास दूसरे मकान में नकबजनी की घटना हुई। जहां डॉ. अशोक चांडक के घर से सोना-चांदी व नकदी सहित करीब डेढ़ लाख के सामान की चोरी हुई। इसी रात ढाट माहेश्वरी राधा-कृष्णा मंदिर के सामने स्थित एक सूने मकान के ताले टूटे। मकान मालिक शंकरलाल पुत्र रघुनंदन शारदा ने बताया कि मकान से सामान तो चोरी नहीं हुआ, लेकिन मकान के ताले तोड़े है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments