कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- छोटी सी सूचना पर जिला प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था कर दी। हमें चिंता थी कि बरसात आ गई तो सारा काम बिगड़ जाएगा। मुख्यमंत्री जी के जाने के बाद यहां भरपूर बरसात होने वाली है। मंत्री किरोड़ी सोमवार को सवाई माधोपुर में जनसुनव
दरअसल, मुख्यमंत्री सोमवार को सवाई माधोपुर दौरे पर रहे। उन्होंने कृषि मंत्री किरोड़ी के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा किया। इस दौरान सूरवाल, अजनोटी और करमोदा गांव का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद चैनपुरा हवाई पट्टी पर जनसभा और जनसुनवाई की।
यहां कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- मुख्यमंत्री जी का कल मेरे पास रात साढ़े 10-11 बजे कॉल आया था। सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर चलना है। अभी हम हेलिकॉप्टर में घूम रहे हैं, अब पानी उतर गया तो गाड़ी से जाएंगे।
बोले- सीएम की मंशा यहां अमरूदों का कारखाना बने मंत्री डॉ. मीणा ने कहा- मैं मुख्यमंत्री जी से कह रहा था कि ये जो इलाके के हरे-भरे पेड़ हैं, ये अमरुद के बाग है, तो इनके (मुख्यमंत्री) दिमाग में बैठ गई कि यही कोई अमरूद का कोई ऐसा कारखाना बनाएंगे कि व्यक्ति यहां से भाग कर आजादपुर मंडी (दिल्ली) नहीं जाए, बल्कि यहीं उसका अमरूद बिक जाए। ये मुख्यमंत्री जी ने मन बना लिया है थोड़ा-थोड़ा.. और धौलपुर जाने तक मैं पूरा मन बना दूंगा।

कार्यक्रम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक शीघ्र सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने कहा- आपको सावधान रहना है, नदी के पास नहीं जाना, तालाब के पास नहीं जाना और रील नहीं बनानी है। रील से दूर रहना है, बनास में अभी एक आदमी बह गया था।
किसी का घर गिर गया, किसी का पशु बह गया तो आपदा प्रबंधन की गाइडलाइन के अनुसार सभी को मुआवजा मिलेगा। हमारे अधिकारी घर-घर जा कर आपके नुकसान की भरपाई करेंगे।
जिले में बनेगा बांध, बहकावे में न आएं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पानी हम सब की जरूरत है। आज कई लोग जो पानी के कारण हाहाकार मचा रहे हैं। यही पानी हमको लाभ भी प्रदान करने वाला है।
सवाई माधोपुर जिले में ईआरसीपी का बहुत बड़ा बांध बनने जा रहा है। किसी के बहकावे में नहीं आए और बांध को बनाए जाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। इलाके में बांध बनने से समूचे इलाका हरा-भरा होगा और चारों ओर खुशहाली आएगी।

फोटो मुख्यमंत्री के सवाई माधोपुर दौरे की है। यहां से उन्होंने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के साथ जलमग्न इलाकों का दौरा किया।
बारिश से हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि में कई लोगों का नुकसान हुआ है। कई लोगों के मवेशी बह गए। किसानों को नुकसान हुआ है। कई पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई ,रास्ते टूट गए। इन सब की भरपाई सरकार करने वाली है।
हमने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। वह अपने-अपने इलाकों में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे और नुकसान की भरपाई हर हाल में सरकार करेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments