☜ Click Here to Star Rating


नागौर में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा और जिला गोशाला संघ अध्यक्ष रामजीवण डांगा के बीच बहस हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक और गौशाला संघ अध्यक्ष गोशाला अनुदान को लेकर नोकझोंक करते दिख रहे हैं।

.

इस कार्यक्रम में मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू भी बैठे नजर आ रहे हैं। हालांकि बाद में इस वीडियो के बारे में जानकारी लेने पर गोशाला संघ अध्यक्ष ने कहा कि मैंने बस विधायक के सामने मांगे रखी थी। हमारी बहस नहीं हुई। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे, मेड़ता कस्बे के लाम्बा जाटान गांव की है।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे गोशाला में प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया। इसमें खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा, मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू और जिले के कई गोशाला संचालक शामिल हुए थे।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे गोशाला में प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया। इसमें खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा, मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू और जिले के कई गोशाला संचालक शामिल हुए थे।

‘जिलाध्यक्ष के नाते गोशालाओं से संबंधित समस्याएं बताई’

इस पूरे मुद्दे को लेकर नागौर गोशाला संघ जिलाध्यक्ष रामजीवण डांगा ने बताया- लाम्बा जाटान गांव की संत श्रीसेवादासजी महाराज की गोशाला में रविवार रात को तेजा गायन का कार्यक्रम था। सोमवार को गोशाला में प्रसादी कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा और मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू भी पहुंचे।

रामजीवण डांगा ने बताया कि वहां हमारे बीच कोई विवाद नहीं हुआ। वहां मैंने जिलाध्यक्ष के नाते गोशालाओं से संबंधित समस्याएं बताई थी। हमनें दोनों विधायकों को बताया कि पिछले 9-10 महीने हो गए। 2024-25 का अनुदान भी गायों का अभी आया नहीं है। ऐसे में आप दोनों ही विधायक यहां मौजूद है। आप हमारी बात विधानसभा तक पहुंचाकर गोशालाओं के अनुदान की पैरवी करें। इस दौरान खींवसर विधायक को हमने कहां कि हम गोशाला से संबंधित समस्या आप को नहीं बताएंगे तो किसको बताएंगे। कोई भी वाद-विवाद नहीं हुआ था।

लाम्बा जाटान गांव में कार्यक्रम के बारे में खींवसर विधायक ने ट्वीट पर पोस्ट कर कार्यक्रम में मिले सम्मान के लिए आभार जताया।

लाम्बा जाटान गांव में कार्यक्रम के बारे में खींवसर विधायक ने ट्वीट पर पोस्ट कर कार्यक्रम में मिले सम्मान के लिए आभार जताया।

वहीं इस वीडियो के बारे में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन सोमवार देर रात कार्यक्रम को लेकर विधायक कार्यक्रम में मिले मान सम्मान पर आभार जताया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading