सीकर के जिला परिषद सभागार में आज साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक के बीच ही सीकर के लक्ष्मणगढ़ विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा को कहा कि हमारी यह औकात हो गई कि हम एक हेड कांस्

बैठक में सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा,जिलाप्रमुख गायत्री कंवर सहित कई लोग मौजूद रहे।
बैठक के बीच गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा को कहा कि मैंने आपको कहा था कि हेड कांस्टेबल बदतमीज है। उस मामले में कोई भी रिजल्ट आया नहीं। वह हेड कांस्टेबल 7 दिन छुट्टी पर गया। फिर सुभाष महरिया ने कॉल किया तो उसे वापस ड्यूटी पर लगा दिया गया। हाल बुरा है एडिशनल साहब,पुलिस का हाल बुरा है। जो श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में पैसे ले रहे हैं वह सारे के सारे सीकर में उतर गए हैं। यहां गुंडे पैसे ले रहे हैं। आप सब लोग तो ऐसे बैठे हो जैसे कि हमें तो नौकरी करनी है,भाड़ में जाए सीकर। ऐसा नहीं चलने देंगे।
जब भी कोई जनप्रतिनिधि विधायक या सांसद कहता है तो उसके बाद में यदि पुलिस रिस्पांस जीरो है तो लानत है। डोटासरा ने एडिशनल एसपी को कहा कि मैंने आपको एक बात कही थी क्या किया आपने। वह हेड कांस्टेबल वहीं बैठा है और कह रहा है करवा लो कुछ।डोटासरा ने कहा कि हमारी यह औकात हो गई कि हम एक हेड कांस्टेबल को नहीं हटवा सकते। आप उसे ऑफिस में लगाओ ना एसपी या आपके रीडर लगा लो। अगर हम कहते हैं तो एक्शन होना चाहिए। हम जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं,यहां कांग्रेस और बीजेपी नहीं है। चुना हुआ प्रतिनिधि सत्ता पर बराबर का हक रखता है।

बैठक में मौजूद जिलापरिषद सदस्य,जिन्होंने अपने इलाकों की समस्याओं से अवगत करवाया।
सांसद कह रहा है फिर भी आप बराबर कह रहे हो ऐसा नहीं है,ऐसा नहीं है। डोटासरा ने कहा कि आप उस हेड कांस्टेबल को कॉल करो,वह वहां पर ही पोस्टेड नहीं हो तो मैं रिजाइन करके जाता हूं यहां से। डोटासरा ने एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा को कहा कि आपको मुझे जवाब देना चाहिए था कि यह नहीं हो सकता क्योंकि यह महरिया साहब की मूंछ का सवाल है,तो मैं आपको नहीं कहता। हारे हुए लोगों की आपको मानोगे तो जिला नहीं चलेगा।
हम लोग इतने कमजोर नहीं है। एक हेड कांस्टेबल की यह औकात है कि जो हमें कहे कि मेरा ट्रांसफर करवा दिया जब कांग्रेस का शासन था,इसलिए अब मैं यहीं रहूंगा मेरी मर्जी से। डोटासरा ने एडिशनल एसपी को कहा कि आपको सीकर में 2 साल हो गए और मैंने केवल दो बार ही आपको कॉल किया। यदि ऐसा रिस्पांस हो तो हम पुलिस से क्या उम्मीद कर सकते हैं। हमें कोई काम नहीं पड़ेगा। हम मुजरिम की पैरवी करने वाले नहीं है। दारू के मामलों पैरवी करने वाले नहीं है,हम लोग तो जनता की पैरवी करते हैं। यदि उस पर कोई रिस्पांस नहीं आता है तो उस बात का क्या मतलब।

बैठक में पलसाना डेयरी के बाहर चल रहे अनशन का भी मुद्दा उठा। कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि इस मामले में कल एक टीम जांच करने आएगी।
बता दें कि आज सीकर में जिला परिषद सभागार में जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई थी। इसमें सीकर के लक्ष्मणगढ़ विधायक और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा सीकर विधायक राजेंद्र पारीक,फतेहपुर विधायक हाकम अली भी मौजूद रहे थे। बैठक में बिजली,पानी,सड़क सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में पोपाबाई का राज चल रहा है,कोई सुनने वाला और समझने वाला नहीं है और न कोई काम करने वाला है। हम भी जनता के प्रतिनिधि है। जितना भी काम हो जाए उतना ठीक है। अगले 3 साल बाद राज बदलना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments