☜ Click Here to Star Rating



चिकित्सा विभाग उदयपुर ने कोटड़ा के देवला में सोमवार को अवैध क्लिनिक पर सीज की कार्रवाई की। यहां न तो योग्य डॉक्टर मिला और ना ही सुरक्षा मानकों से पालन किया जा रहा था। क्लिनिक पर बिना रेडियोलॉजिस्ट एक्सरे मशीन संचालित थी। टीम ने अवैध क्लिनिक सीज करते

.

ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई ग्रामीणों ने कोटड़ा ब्लॉक सीएमओ और उदयपुर सीएमएचओ शंकर बामनिया को शिकायत की। जिसमें बताया कि देवला हाइवे पर मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध क्लिनिक चल रहा है। यहां बिना किसी योग्य डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट के मरीजों को इंजेक्शन और ड्रिप लगाई जा रही थी। इतना ही नहीं, एक्स-रे मशीन भी नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही थी।

शिकायत मिलते ही चिकित्सा विभाग हरकत में आया। मेरपुर नायब तहसीलदार ककुआराम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीम देवला पहुंची। जिसमें देवला स्वास्थ्य केन्द्र इंचार्ज डॉ. विजय रूलानिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी थे।

क्लिनिक व मेडिकल सीज, युवक फरार टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में दवाइयां, सीरिंज और बायो मेडिकल वेस्ट जब्त कर क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान यहां कार्यरत एक युवक टीम को देखकर मौके से भाग निकला। इधर, कार्रवाई के दौरान बेकरिया थाने हैड कांस्टेबल कालूलाल सहित पुलिस जाब्ता भी मौके पर मौजूद था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading