![]()
उदयपुर की गोगुंदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 427.632 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। साथ ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त किया है।
थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि ट्रक के पीछे बंद बॉडी कंटेनर लगाकर आगे हिस्से में करीब 3 से 4 फीट अलग से ढांचा बनाया हुआ था। जिसमें प्लास्टिक के 24 कट्टे मिले। जिन्हें खोलने पर उनमें अवैध अफीम डोडा चूरा निकला।
गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर कार्रवाई
उन्होंने बताया कि डीएसपी सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर मिनी ट्रक को रोका गया। ट्रक ड्राइवर राजेश कुमार पिता हेराराम निवासी बाड़मेर से पूछताछ की गई तो वह संतुष्टिपूर्वक जबाव नहीं दे पाया। बाद में ट्रक को चेक किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में ये पता लगाया जा रहा है कि आरोपी डोडा चूरा कहां से लेकर आया और कहां ले जा रहा था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments